दरोगा जी के घर में घुसा गंगा का पानी, उमड़ी श्रद्धा, दूध-फूल चढ़ाया, डुबकियां लगाकर….,VIDEO
घर के अंदर गंगा नदी का पानी घुसने पर पूजा करने लगे सब-इंस्पेक्टर चंद्र दीप निषाद, फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो से ली गई है/ (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
दरोगा जी के घर में घुसा गंगा का पानी, उमड़ी श्रद्धा, दूध-फूल चढ़ाया, डुबकियां लगाकर….,VIDEO
यूपी में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. प्रयागराज में भी कुछ गंगा और यमुना का पानी लाल निशान को पार करते हुए करीब कई लोगों के घरों में घुस गया है. इस बीच एक यूपी पुलिस में तैनात दारोगा के घर में पानी घुसने का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि दारोगा ने बाढ़ के पानी को भगवती का आशीर्वाद समझा और फूल-दूध चढ़ाकर पूजा-अर्चना की.
प्रयागराज में घर में गंगा का पानी घुसने पर दरोगा ने बकायदे पूजा अर्चना की और डुबकी लगाई। यहां तक कि इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। #prayagraj #prayagrajflood #prayagrajpolice pic.twitter.com/upFmoqlvr3
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) August 2, 2025
प्रयागराज के दारागंज के रहने वाले दारोगा चंद्रदीप निषाद ने घर की दहलीज पर गंगा का पानी आने पर आस्था दिखाई. उसने बकायदे फूल और दूध चढ़ाकर गंगा का स्वागत किया. उसने इससे जुड़ा दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट दिया. गंगा की पूजा करने वाले वीडियो को 11 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है. जबकि दूसरे वीडियो में दारोगा हाथ जोड़कर गंगा नदी को धन्यवाद दे रहा है और डुबकी लगा रहा है. इस वीडियो को 3 लाख 12 हजार लोगों ने अब तक देखा है. हालांकि दारोगा के इस कार्य को लेकर कुछ लोग सराहना कर रहे हैं तो वहीं कुछ इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
जिले में गंगा और यमुना के उफान पर आने के बाद अब यमुना खतरे के निशान पर पहुंच गई हैं. शुक्रवार सुबह आठ बजे के मुकाबले शनिवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 116 सेंटीमीटर बढ़ा. यहां जलस्तर 84.70 मीटर दर्ज किया गया. जबकि खतरे का निशान 84.73 मीटर पर है. ऐसे में यमुना खतरे के निशान पर पहुंच चुकी हैं. वहीं फाफामऊ में गंगा के जलस्तर में बीते 24 घंटे में 146 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है, 84.68 मीटर पर रिकार्ड किया गया. वहीं छतनाग गगा का जलस्तर 84.05 मीटर पहुंच गया, यहां बीते 24 घंटे में 113 सेमी की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है.
