सपेरे ने हद्द कर दी! सांप को लेडी कॉन्स्टेबल की तरफ फेंका, एक युवक के गले में उसे लपेट दिया, मचाया उत्पात, VIDEO

Snake (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

सपेरे ने हद्द कर दी! सांप को लेडी कॉन्स्टेबल की तरफ फेंका, एक युवक के गले में उसे लपेट दिया, मचाया उत्पात, VIDEO

 

यूपी के कानपुर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक सपेरे को उत्पात मचाते हुए देखा जा सकता है.

दरअसल, सपेरा आते-जाते लोगों को परेशान कर रहा था. पहले उसने एक युवक के गले में सांप को लपेट दिया. इसके थोड़ी ही देर बाद उसने सांप को एक महिला कांस्टेबल की तरफ फेंक दिया. इससे महिला कांस्टेबल घबरा गई. पास में ही एक अन्य पुलिसकर्मी मौजूद था. जब सांप उनकी तरफ बढ़ने लगा तो उन्होंने भी दौड़ लगा दी.

सपेरे की इन हरकतों से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा पर बाद में स्थानीय लोगों और दुकानदारों के विरोध के चलते सपेरा वहां से निकल भागा. फिलहाल यह वीडियो वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सपेरा नशे में था. नशे में होने के कारण वह ऐसी हरकतें कर रहा था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!