शर्मनाक घटना! चलती एम्बुलेंस में महिला से रेप ……
सांकेतिक तस्वीर (Deposit Photos)
बिहार के गया जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां 26 साल की एक महिला से चलती एंबुलेंस में कथित तौर पर रेप किया गया. महिला के साथ रेप की पुष्टि हो गई है. वही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान महिला बेहोश हो गई थी. उन्हें अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई थी. महिला का आरोप है कि एंबुलेंस में बेहोशी की हालत में उनके साथ कई लोगों ने रेप किया.
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 24 जुलाई को घटी.
महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
एसपी रामानंद कुमार कौशल ने टीओआई को बताया, “24 जुलाई को होमगार्ड भर्ती के दौरान एक महिला अभ्यर्थी बेहोश हो गई थी. उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया था. बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि एंबुलेंस ड्राइवर और टेक्नीशियन ने उनका रेप किया. हमने सबसे पहले उनकी मेडिकल जांच कराई और पिर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनसे पूछताछ की जा रही है.”
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि डॉक्टर्स ने महिला से रेप की पुष्टि कर दी है. इस मामले में कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने बताया कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
