एक साल के बच्चे ने कोबरा को दांत से काटा, सांप की हुई मौत, बच्चा है जीवित

Snake

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

कभी-कभी बेहद हैरान करने वाली खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं. इन पर यकीन मुश्किल हो जाता है. अब इन दिनों एक ऐसी ही खबर सामने आई है. यह पूरा मामला बिहार के बेतिया का है. यहां पर एक मासूम बच्चे ने खेल-खेल में जहरीले कोबरा को काट लिया. बच्चे ने सांप को दांत से काट लिया, जिसके बाद सांप की मौत हो गई. बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और खतरे से बाहर है.

इस घटना के बाद परिजन और डाॅक्टर दोनों हैरान. सबसे हैरानी वाली बात यह है कि बच्चे की उम्र सिर्फ एक वर्ष है. गोविंदा कुमार नाम का यह बच्चा खेल-खेल में सांप को पकड़ा और उसे अपने दांत से काट लिया. इसके बाद बच्चा बेहोश हो गया.

बच्चे के काटने से कोबरा की मौत

परिजनों ने गोविंदा को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. स्थिति को गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (GMCH) रेफर कर दिया. वहां के चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है. चिकित्सक बच्चे का इलाज कर रहे हैं. उसे इंजेक्शन के साथ लगातार दवाएं दी जा रही हैं. तो वहीं परिजनों ने बताया कि बच्चे के काटने के बाद सांप मर गया.

दादी ने बताई पूरी कहानी

बच्चे की दादी ने बताया कि दोपहर गोविंदा की मां लकड़ी तोड़ने गई थी और बच्चा आंगन में खेल रहा था. इस दौरान गेहुंअन प्रजाति का जहरीला सांप वहां आ गया. किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी. उसके बाद खेलते-खेलते गोविंदा ने उस सांप को पकड़ लिया और कोबरा को दांत से काट दिया, जिसके सांप की वहीं मौत हो गई. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. लोगों को हैरान है कि बच्चे ने सांप को कैसे काट दिया.

बच्चे की बच गई जान

समय पर इलाज मिल जाने के कारण गोविंदा की जान फिलहाल बच पाई है. डॉक्टरों ने कहा कि यह मामला काफी अनोखा है. बच्चे के काटने से सांप के मुंह और सिर में चोट आ गई होगी, जिससे सांप की मौत हो गई. बच्चे को विष का असर हल्का हुआ, जिससे बच्चा बेहोश हो गया. समय पर इलाज मिलने से वो खतरे से बाहर है. बच्चे के साहस को लोग सलाम कर रहे हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!