दूसरे पुरुष के साथ पत्नी को देख भड़का पति, दांतों से काट डाली उसकी नाक, कटी नाक लेकर पहुंचा….
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)
यूपी के हरदोई से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पति ने पत्नी की नाक को दांतों से काट डाला. 25 वर्षीय महिला को गंभीर चोट आई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. महिला के पति की पहचान रामखिलावन के रूप में हुई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम की है. दरअसल, महिला अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची थी. रामखिलावन भी उसके पीछे-पीछे वहां पहुंच गया. जब पति ने पत्नी को गैर मर्द के साथ देखा तो वह भड़क गया और उसने कथित तौर पर महिला की नाक को अपने दांतों से काट डाला.
रिपोर्ट्स के अनुसार, जब पति ने महिला को उसके प्रेमी के साथ देखा तो पहले तो दोनों के बीच (रामखिलावन और उसकी पत्नी) गर्मागरम बहस हुई और फिर उसने उसकी नाक काट ली.
वही महिला का प्रेमी सुशील उसकी कटी हुई नाक को एक डिब्बी में डाल कर थाने पहुंच गया. उसके साथ महिला भी थी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. महिला को नाक पर गंभीर चोट आई है.
अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए रामखिलावन को हिरासत में ले लिया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
