रैपिडो ड्राइवर ने महिला यात्री को मारा थप्पड़, बीच सड़क पर मुंह के बल गिरी महिला, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

rapido driver slaps woman in bengaluru (1) (1)

रपिडो ड्राइवर ने महिला यात्री को मारा थप्पड़ जिससे वो गिर गई (फोटो: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

बेंगलुरु के जयानगर से रैपिडो बाइक टैक्सी ड्राइवर के गुंडागर्दी करने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में टैक्सी ड्राइवर एक महिला यात्री के साथ मारपीट करता दिख रहा है. जानकारी के अनुसार, महिला जो एक ज्वेलरी दुकान पर काम करती है, उसने लापरवाही से बाइक चलाने के कारण ड्राइवर से बाइक रुकवाई और उतरकर झगड़ा करने लगी.

दोनों के बीच देखते ही देखते बहस बढ़ गई. महिला यात्री केवल अंग्रेजी बोल रही थी, जबकि ड्राइवर केवल कन्नड़ बोलता था. स्थिति तब और बिगड़ गई, जब महिला ने कथित तौर पर किराया देने और हेलमेट लौटाने से इनकार कर दिया. इसके बाद ड्राइवर ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई.


वीडियो में दोनों पहले बहस करते दिखते हैं और वहां खड़े लोग बीच-बचाव करते हैं. इसके बाद ड्राइवर महिला को  थप्पड़ मार देता है, तब भी किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि उन्होंने महिला से एफआईआर दर्ज कराने का आग्रह किया, लेकिन वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी. पुलिस ने बिना नाम रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

हालांकि, अप्रैल में उच्च न्यायालय द्वारा सरकार को दोपहिया टैक्सियों पर रोक लगाने के निर्देश के बाद अब कर्नाटक की सड़कों पर बाइक टैक्सियां ​​नहीं दिखाई देंगी. राज्य सरकार ने तब तर्क दिया था कि बाइक टैक्सियों को वाणिज्यिक वाहन के रूप में नहीं चलाया जा सकता.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!