लैंडिंग के दौरान विमान के पहिए से निकली चिंगारी, 240 यात्री…., VIDEO

Flight Landing AI Photo Depositphotos_770785994_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - Credit: EP)

The Hindi Post

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सऊदी अरब से आए एक विमान के पहिए से चिंगारी और धुंआ उठने की खबर सामने आई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना रविवार की है. एयरपोर्ट रेस्क्यू और फायर फाइटिंग टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. साथ ही सभी यात्री भी सुरक्षित हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि विमान में 242 यात्री सवार थे और इनमें से ज्यादातर लोग हज यात्रा करके लौट रहे थे. वही हवाई अड्डे से विमानों के संचालन पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.

अधिकारियों के अनुसार, यह एक छोटी सी घटना थी जिस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी गई थी. इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

वहीं, आपको बता दें कि जर्मनी के फैंकफर्ट शहर से हैदराबाद आ रही एक फ्लाइट में बम होने की सूचना के बाद उसे वापस लौटा दिया गया. हालांकि, फैंकफर्ट में जांच के दौरान कोई बम नहीं मिला. बताया जा रहा है कि प्लेन के उड़ान भरने के बाद उसमें बम होने की सूचना मिली. ऐसे में प्लेन को फैंकफर्ट वापस बुला लिया गया. उड़ान भरने के दो घंटे बाद विमान ने दोबारा फैंकफर्ट में लैंडिंग की. यह विमान लुफ्थांसा एयरलाइन का था. गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश होने के बाद एयरलाइंस ज्यादा सतर्कता बरत रही हैं.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!