एडवेंचर बना मुसीबत, हवा में टूटी जिपलाइन बेल्ट, 30 फीट गहरी खाई में गिरी बच्ची और फिर…., Video

zipline paint

एडवेंचर के दौरान ज़िपलाइन बेल्ट हवा में टूटने से लड़की 30 फिट गहरी खाई में गिरी/फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया

The Hindi Post

मनाली में ज़िपलाइन बेल्ट के हवा में टूटने से एक लड़की 30 फिट गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई. मनाली में एडवेंचर ट्रिप पर घूमने पहुंची लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे का शिकार पीड़िता महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली है. घायल लड़की महज 10 साल की थी जो अचानक इस आफत का शिकार हो गई.

नागपुर निवासी प्रफुल्ल बिजवे की बेटी त्रिशा बिजवे 8 जून को लगभग 30 फीट नीचे खाई में गिर गई, जब ज़िपलाइन केबल के अचानक हवा में टूट जाने के कारण वह बंधी हुई थी. यह दाहसा मनाली में एक पर्यटक ज़िपलाइन सुविधा में हुई, जहां परिवार गर्मियों की छुट्टियों के दौरान छुट्टियां मना रहा था. उंचाई से गिरने के कारण त्रिशा के पैर में कई फ्रैक्चर हो गए. परिवार के मुताबिक, साइट पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं थे और दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल कोई सहायता नहीं मिली. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


 

शुरुआत में, त्रिशा को मनाली में चिकित्सा सुविधा दी गई और बाद में चंडीगढ़ के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. फिलहाल उसका नागपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. परिवार ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. बिजवे परिवार ने घटना का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह वायर टूटी. उन्होंने ज़िपलाइन संचालकों से जवाबदेही की मांग की है और एडवेंचर गेम्स वाली साइट्स पर भारी सुरक्षा इंतजाम बढ़ने की मांग की है.

हादसे के बाद परिवार में नाराजगी है. इस हादसे में त्रिशा के पांव में गंभीर चोट आई है. हादसे के बाद त्रिशा को मनाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आराम न मिलने पर उसे चंडीगढ़ में भर्ती कराना पड़ा. वहां भी कुछ खास आराम नहीं आयो तो बच्ची को नागपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. त्रिशा के परिजनों ने जिप लाइन के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की बात कही. परिवार ने कहा, ‘उन्हें कोई मदद नहीं मिली.’


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!