झरने में मौज कर रहे थे सैलानी, अचानक आ गया 6 फीट लंबा सांप, फिर…, Video
केम्पटी फॉल में सैंकड़ों पर्यटकों के बीच आचानक सांप आने से हडकंप मच गया/ फोटो क्रेडिट : आईएएनएस
उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केम्पटी फॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झरने में नहा रहे सैकड़ों पर्यटकों के बीच अचानक एक सांप आ गया. घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है. सांप को देखकर पर्यटक इधर-उधर भागने लगे. लोगों ने बड़ी मुश्किल से सांप से दूरी बनाकर अपनी जान बचाई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही लोगों ने सांप को पानी में देखा, वहां चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. झरने के आसपास भारी भीड़ थी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा. कुछ लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सुरक्षा कर्मियों को दी. जिन्होंने स्थिति को जल्द काबू में कर लिया और पर्यटकों को शांत किया. इस दौरान किनारे खड़े कुछ लोगों ने पानी में सांप का वीडियो भी बनाया.
कल्पना कीजिए आप मजे लेकर झरने में नहा रहे हो और सांप आ जाय !
जी हाँ, आज ऐसा ही हुआ प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कैंपटी फॉल में। जैसे ही साँप दिखा तो पर्यटकों में हड़कंप मच गया और चीख पुकार के साथ लोग इधर उधर भागने लगे।घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सांप… pic.twitter.com/5rR1WIyvLJ— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) June 14, 2025
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सांप पानी के बहाव के साथ आ गया था और उसे सुरक्षित रूप से बाहर निकाल दिया गया है. उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वे प्राकृतिक स्थलों पर सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें.
वहीं हाल ही में देहरादून के सहस्त्रधारा पर्यटक स्थल में भी सांप देखा गया था. सहस्त्रधारा नदी में नहा रहे लोग अचानक सांप को देखकर सकते में आ गए थे. लोगों ने बड़ी मुश्किल से भागकर सांप से दूरी बनाई थी. लोगों ने सांप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में जमकर शेयर भी किया था.
