मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन

Mukul Dev Passes Away 2 (1)
The Hindi Post

‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर…राजकुमार’, ‘जय हो’ और अन्य फिल्मों में काम कर चुके मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है. वह 54 साल के थे.

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकुल देव का शुक्रवार रात निधन हुआ. शनिवार को उनके दोस्तों को उनके निधन की खबर मिली तो वे उनके घर पहुंचे. इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक अभिनेता की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है. उनके दोस्तों और परिवार के बयान आना बाकी है.

अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल, जो उनकी करीबी दोस्त थी, ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है और इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “RIP”

अभिनेता, जिन्हें आखिरी बार हिंदी फिल्म ‘अंत द एंड’ में देखा गया था. वह अभिनेता राहुल देव के भाई थे.

मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था. उनके पिता हरि देव, पुलिस अधिकारी थे.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!