आतंक की नर्सरी चला रहे पाकिस्तान को आईएमएफ ने दिया लोन, भारत ने …..
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (फोटो: आईएएनएस)
नई दिल्ली | शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानि आईएमएफ की कार्यकारी बोर्ड बैठक हुई. इसमें पाकिस्तान को और अधिक वित्तीय सहायता दिए जाने पर सहमति बन गई. भारत ने इसका जोरदार विरोध किया. भारत ने अपने विरोध में कहा कि नकदी की कमी से जूझ रहा पाकिस्तान इन पैसों का इस्तेमाल आतंकवाद को प्रायोजित करने में करेगा.
आपको बता दे कि पाकिस्तान को 1.3 बिलियन डॉलर का ऋण आईएमएफ के द्वारा दिया जाएगा. इस पर ही भारत ने अपना विरोध जताया है.
इससे पहले भारत ने आईएमएफ की ओर से पाकिस्तान को प्रस्तावित 1.3 बिलियन डॉलर के बेल आउट पैकेज पर मतदान से किनारा कर लिया था. भारत ने इसके पीछे पाकिस्तान के “वित्तीय सहायता के इस्तेमाल में खराब रिकॉर्ड” का हवाला दिया था.
IANS/Hindi Post Web Desk
