रोहित शर्मा ने लिया “बड़ा फैसला”
फोटो: आईएएनएस
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है. हालांकि, रोहित शर्मा ने अपने पोस्ट में कहा है कि वह भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे. आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में सिडनी टेस्ट के बाद से ही रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की अटकलें थी. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल खेला था.
रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा- ‘मैं आप सभी के साथ ये बात शेयर करना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. टेस्ट क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है. इतने सालों में आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद. मैं वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करता रहूंगा: रोहित शर्मा ने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने 67 टेस्ट में 40.37 की औसत से 4.301 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन है.
