भारत पाक तनाव के बीच पड़ोसी देश ने एक और मिसाइल का किया परीक्षण

Missile Grok AI (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (Image: X/Grok)

The Hindi Post

पाकिस्तान ने सोमवार को दावा किया कि उसने 120 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली फतह सीरिज की मिसाइल का सफल टेस्ट लॉन्च (परीक्षण) किया. यह दो दिन में दूसरा मिसाइल परीक्षण है.

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा, “इस परीक्षण का उद्देश्य सैनिकों की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करना और मिसाइल की उन्नत नेविगेशन प्रणाली और बढ़ी हुई सटीकता सहित प्रमुख तकनीकी मापदंडों को मान्य करना था.”

शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उसने 450 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया.

हालांकि उसने यह नहीं बताया गया कि ये परीक्षण कहां हुए.

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी. इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!