आईपीएस अधिकारी के खिलाफ रेप का केस…

FIR (1) (3)
The Hindi Post

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में तैनात एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि उसने एक महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की आरोपी आईपीएस अधिकारी से पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी. दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फोन नंबरों का आदान-प्रदान हुआ. इसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ. इस दौरान आरोपी अधिकारी ने पीड़िता के साथ नागपुर समेत कई जगहों पर दुष्कर्म किया.

जब युवती ने आरोपी से शादी की मांग की तो आरोपी ने इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है.

चूंकि मामला एक सीनियर आईपीएस अधिकारी से जुड़ा है, इसलिए पुलिस विभाग इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहा है. हालांकि, जोन 4 की डीसीपी रश्मिता राव ने आजतक से बात करते हुए पुष्टि की है कि आरोपी के खिलाफ इमामवाड़ा थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!