दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज की प्रिंसिपल ने क्लासरूम की दीवारों पर लगाया गाय का गोबर, VIDEO
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युष वत्सला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह क्लासरूम की दीवारों पर गोबर लगाती नजर आ रही हैं. ये वीडियो कॉलेज के ही एक टीचर्स ग्रुप में खुद प्रिंसिपल ने शेयर किया है.
डॉ. प्रत्युष वत्सला ने बताया कि यह एक रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है जो कॉलेज के एक फैकल्टी सदस्य की देखरेख में चल रहा है. रिसर्च फिलहाल प्रक्रिया में है और पूरा डेटा एक हफ्ते बाद साझा किया जाएगा.
डॉ. वत्सला ने कहा, ‘यह रिसर्च पोर्टा कैबिन्स में की जा रही है. मैंने खुद एक कमरे की दीवार पर गोबर लगाया क्योंकि मिट्टी और गोबर जैसे प्राकृतिक चीजों को छूने में कोई हर्ज नहीं है. कुछ लोग बिना जानकारी के अफवाह फैला रहे हैं.’
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे अपने स्टाफ के साथ मिलकर दीवारों पर गोबर लगा रही हैं. बताया गया है कि यह प्रयोग कॉलेज के सी ब्लॉक में हो रहा है जहां गर्मियों में क्लासरूम्स को ठंडा रखने के लिए देसी तकनीक अपनाई जा रही है.
This is a video from Laxmibai College of the University of Delhi.
The woman you see in the video coating cow dung on the walls of the classrooms is the Principal of the college.
She is doing this to give relief from heat to students because she read on Whatsapp that Cow Dung… pic.twitter.com/xRx92HI9Vn
— Roshan Rai (@RoshanKrRaii) April 14, 2025
अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि ‘जो लोग यहां पढ़ाते हैं, उन्हें अब कक्षाएं एक नए रूप में दिखेंगी. हमारा प्रयास है कि आपका पढ़ाने का अनुभव और बेहतर हो.’
गौरतलब है कि लक्ष्मीबाई कॉलेज की स्थापना 1965 में हुई थी. यह कॉलेज रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर बना है और दिल्ली सरकार के अधीन आता है. कॉलेज का परिसर अशोक विहार में स्थित है और इसमें कुल पांच ब्लॉक्स हैं.
