थाईलैंड: भीषण सड़क हादसा, 18 की मौत, कई घायल, VIDEO

Bus overturns Twitter AI (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (X | AI)

The Hindi Post

थाईलैंड (दक्षिण पूर्व एशियाई देश) में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई हैं और 31 यात्री घायल हो गए हैं.

यह दर्दनाक हादसा प्राचीनबुरी प्रांत में बुधवार तड़के हुआ. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में सवार यात्री उत्तरी थाईलैंड से तटीय रेयोग प्रांत जा रहे थे कि तभी प्राचीनबुरी प्रांत में यह दुखद हादसा हो गया. थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने हादसे पर दुख जताया है.

फिलहाल पुलिस ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी हैं. शुरुआती जांच से पता चला है कि बस के ब्रेक सिस्टम के फेल होने से यह हादसा हुआ.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!