सिनेमा हॉल में चल रही थी फिल्म ‘छावा’, अचानक स्क्रीन में लग गई आग…..

Fire on movie screen chhava select city mall
The Hindi Post

दिल्ली में फिल्म “छावा” की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमा हॉल में आग लग गई. अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, आग सिलेक्ट सिटी मॉल के पीवीआर ऑडी-3 सिनेमाघर के स्क्रीन में लगी थी. हालांकि आग कैसे लगी यह अब तक साफ नहीं हो सका है.

अचानक आग लगने से हॉल में फिल्म देख रहे लोगों में भगदड़ मच गई. हालांकि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

आग की सूचना मिलते ही 6 फायर टेंडर्स को मौके पर भेजा गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर फौरन काबू कर लिया.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!