भयानक चूक :ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच से पहले बजा भारत का राष्ट्रगान, VIDEO

India Flag Depositphotos_782811660_XL (1) (1)
The Hindi Post

लाहौर | शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का मैच खेला जाना था पर इससे पहले एक बड़ी चूक हो गई.

दरअसल, मैच शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का राष्ट्रगान बजना था. मौका था ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान के बजने का पर भारत का राष्ट्रगान बजने लगा.

आईएएनएस के अनुसार, इंग्लैंड के राष्ट्रगान ‘गॉड सेव द किंग’ के बजने के बाद, ‘एडवांस ऑस्ट्रेलिया फेयर’ (ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान) बजाया जाना था. लेकिन क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद लोग तब आश्चर्य में पड़ गए जब दो सेकंड के लिए भारतीय राष्ट्रगान बजने लगा.

तुरंत ही इस गलती को तुरंत सुधारा गया और ‘एडवांस ऑस्ट्रेलिया फेयर’ बजाया गया. पर तब तक इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो गया और तेजी से वायरल होने लगा. इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है.

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच से पहले अन्य देश का राष्ट्रगान बजने की गलती कुछ ऐसी है जिसके बारे में मेजबान संस्था – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को समय आने पर स्पष्टीकरण देना होगा. साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी करनी होगी.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!