“डिप्टी सीएम की कार को बम से उदा दूंगा”: उपमुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ……

Policemen X image (1) (1)
The Hindi Post

मुंबई | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुलढाणा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, गोरेगांव पुलिस को उपमुख्यमंत्री शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था. यह धमकी एक अज्ञात शख्स ने दी थी. इसके तुरंत बाद जांच शुरू की गई थी.

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3), 351(4) और 353(2) के तहत तुरंत एफआईआर दर्ज की गई. मुंबई क्राइम ब्रांच ने बुलढाणा पुलिस के साथ मिलकर दो संदिग्धों को सफलतापूर्वक ट्रैक किया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मंगेश अच्युतराव वय (35) और अभय गजानन शिंगणे वय (22) के रूप में हुई है.

दोनों आरोपी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के देउलगांव माही, तालुका देउलगांव राजा के निवासी हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच और बुलढाणा पुलिस ने संयुक्त अभियान में दोनों को उनके गृह नगर से गिरफ्तार किया.

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल गुरुवार को गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों को मिला था.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!