नाबालिग लड़की समेत 3 महिलाओं की मिली लाश, कटी थी हाथ की कलाई, मचा हड़कंप

Story By IANS

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

कोलकाता | कोलकाता के टंगरा इलाके से पुलिस को बुधवार को तीन शव बरामद हुए थे. ये शव एक ही परिवार के तीन सदस्यों के थे. शव रहस्यमयी परिस्थितियों में मिले थे. मृतकों में एक नाबालिग लड़की और दो महिलाएं शामिल थी. तीनों की हाथ की कलाई कटी हुई थी.

अधिकारियों ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का.

स्थानीय थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतकों के पड़ोसियों से भी पूछताछ की है.

जानकारी के अनुसार, दो मृत महिलाओं में से एक के पति का बुधवार सुबह ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर रूबी क्रॉसिंग के पास एक्सीडेंट हो गया था. मृतक के पास एक पहचान पत्र मिला था. इससे उन्हें मृतक के घर का पता मालूम चला था.

पता मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत टंगरा स्थित आवास पर पहुंच थी. घर में प्रवेश करने पर उन्हें एक लड़की और दो महिलाओं के शव मिले थे जिनकी कलाई कटी हुई थी.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के होमिसाइड विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची थी. वहीं, संयुक्त आयुक्त (अपराध) भी जल्द ही मौके पर पहुंचे थे.

पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पूछताछ करने पर पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने मृतकों के व्यवहार में कुछ भी अस्वाभाविक नहीं देखा था. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी हैं.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!