कालकाजी सीट से चुनाव जीतने के बाद जमकर नाची आतिशी, VIDEO
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से आतिशी की जीत ने आम आदमी पार्टी की लाज बचाने का काम किया है. उनकी जीत के बाद AAP कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल देखा गया. इस जश्न में आतिशी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल नजर आईं.
इस दौरान उन्होंने ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस भी किया. लेकिन आतिशी का यह डांस स्वाती मालीवाल को कतई रास नहीं आया. स्वाति ने आतिशी के जश्न मनाने और डांस करने पर सवाल उठा दिए हैं.
स्वाति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर न्यूज एजेंसी एएनआई का एक 39 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए स्वाति मालीवाल ने लिखा, “ये कैसा बेशर्मी का प्रदर्शन है? पार्टी हार गई. सब बड़े नेता हार गये और आतिशी मार्लेना ऐसे जश्न मना रही है ?”
बता दें कि वीडियो में आतिशी डांस करती और साथ में पीछे बज रहे गाने के बोल को भी दोहराती नजर आ रही है.
ये कैसा बेशर्मी का प्रदर्शन है ? पार्टी हार गई, सब बड़े नेता हार गये और Atishi Marlena ऐसे जश्न मना रही हैं ?? pic.twitter.com/zbRvooE6FY
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) February 8, 2025
गौरतलब है कि आतिशी तो चुनाव जीत गई हैं लेकिन उनकी पार्टी के अन्य कद्दावर नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती और दुर्गेश पाठक को हार का सामना पड़ा है. इसके चलते ही स्वाति मालीवाल ने आतिशी के जश्न पर सवाल उठाए हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
