चुनाव जीतने के बाद क्या बोली दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी?

Atishi (2)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आतिशी ने जीत हासिल कर पार्टी की लाज बचा ली है. उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को चुनाव हराया है.

जीत के बाद आतिशी ने प्रतिक्रिया देते हुए सबसे पहले कालकाजी विधानसभा की जनता को धन्यवाद दिया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं अपनी सीट जीती हूं लेकिन यह जीत का समय नहीं है. यह जंग का समय है. भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ, उनकी गुंडागर्दी के खिलाफ जंग जारी रहेगी.”

उन्होंने आगे भी अपनी जंग जारी रखने की बात कहते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी हमेशा से गलत के खिलाफ लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी. आम आदमी पार्टी का संघर्ष दिल्ली के लोगों के लिए और देश के लोगों के लिए कभी खत्म नहीं होगा.”

आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को 3,521 वोटों से मात दी है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!