दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस प्रत्याशी को मिले सिर्फ 4 वोट, जानिए कौन है यह साहब?
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए है. यह चुनाव भाजपा ने जीत लिया है. भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें जीती है. वही आम आदमी पार्टी 22 सीटें जीती है. अब यह स्पष्ट हो गया है दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी.
अब बात करते है नई दिल्ली विधानसभा सीट की जहां से भाजपा के प्रवेश वर्मा जीते है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है.
यह सीट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यहां से एक ऐसे भी प्रत्याशी है जिन्हें केवल 4 वोट ही मिले है.
तो जानते हैं कि आखिर वो शख्स कौन है जिन्हें केवल चार वोट मिले है. चुनाव हारने वाले इस प्रत्याशी का नाम ईश्वर चंद है. इन्होंने भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था.
सोशल मीडिया पर ईश्वर चंद का प्रोफाइल मौजूद है. इसके अनुसार, उन्होंने आईआईटी रुड़की से BE की पढ़ाई की है. वह भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था और हार गए.

इनके अलावा नई दिल्ली विधानसभा से पांच अन्य प्रत्याशी ऐसे है जिन्हें 10 से कम वोट मिले है. संघा नंद बौद्ध जो भीम सेना के टिकट पर चुनाव लड़े थे उन्हें केवल 8 वोट मिले है.
वही राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े मुकेश जैन को भी 8 ही वोट मिले है. नित्यानंद सिंह जो राष्ट्रीय मानव पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े, उन्हें 8 वोट मिले है. हैदर अली और पंकज शर्मा जो इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी थे उन्हें 9-9 वोट मिले है.
आपको बता दे कि नई दिल्ली विधान सभा सीट पर NOTA को 314 वोट पड़े है. यानि इन प्रत्याशियों से ज्यादा वोट NOTA ने हासिल किए है.
Hindi Post Web Desk
