डॉक्टर के रेप-मर्डर केस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- “बस अब बहुत……. “

Draupadi Murmu (1)

द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

कोलकाता के डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह निराश और डरी हुई है. यह बात उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कही.

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- “बस अब बहुत हो गया… कोई भी सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों पर इस तरह की अत्याचारों की इजाजत नहीं दे सकता. जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध कर रहे थे तो दूसरी जगहों पर अपराधी सक्रिय थे.

राष्ट्रपति ने कहा- “समाज को ईमानदारी, निष्पक्षता के साथ आत्म-विश्लेषण करने की आवश्यकता है. लोगों को खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने होंगे. बहुत बार एक निंदनीय मानसिकता महिलाओं को एक कमजोर, कम सक्षम, कम बुद्धिमान इंसान के रूप में देखती है.”

राष्ट्रपति ने आगे कहा- अ”क्सर घृणित मानसिकता वाले लोग महिलाओं को अपने से कम समझते हैं. वे महिलाओं को कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान के रूप में देखते हैं। निर्भया कांड के बाद
12 सालों में अनगिनत घटनाओं को समाप्त ने भुला दिया है. समाज की भूलने की यह सामूहिक आदत घृणित है.”

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!