पेरिस ओलिंपिक: मनु भाकर 2 मेडल जीतकर देश लौटी, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, VIDEO

Manu Bhaker (1)

मनु भाकर (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

पेरिस ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन करके शूटर मनु भाकर भारत लौट आई है. उनका दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया.

टर्मिनल 3 के वीआईपी गेट से बाहर निकलने के बाद मनु का जोशीले अंदाज में स्वागत हुआ. इस दौरान उनके कोच जसपाल राणा भी नजर आए. दोनों को फूल मालाओं से लाद दिया गया. दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे.

एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने मनु की तस्वीरें क्लिक की. मनु के स्वागत में जमकर नारेबाजी हुई. उन्होंने अपने मेडल मीडिया को दिखाए.

बता दे कि 22 वर्षीय मनु ने ओलंपिक निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!