मां-पत्नी और दो बच्चों का गला रेता, फिर शख्स ने की खुदकुशी

five of a family die IANS Photo (1)
The Hindi Post

मां-पत्नी और दो बच्चों का गला रेता, फिर शख्स ने की खुदकुशी, BIG NEWS

 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है.

मालीखेड़ी के एलआईजी फ्लैट में सरस्वती साहू (50), सोमलता (29), कृति (10) और खुश (6) के शव घर के भीतर मिले, जबकि परिवार के पुरुष सदस्य नरेंद्र साहू का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया.

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि घर के चारों सदस्यों की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद नरेंद्र साहू ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस इस बिंदु पर भी पड़ताल कर रही है कि मामला सामूहिक आत्महत्या का है या फिर हत्या के बाद खुदकुशी का, हालांकि वारदात के असली कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है.

इस खबर को अपडेट किया जायेगा


The Hindi Post
error: Content is protected !!