देश-विदेश में ठप पड़े कम्प्यूटर्स, स्क्रीन हुई नीले रंग की, काम हुआ प्रभावित

Microsoft
The Hindi Post

माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को आज तकनीकी गड़बड़ी के चलते बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें अपने कंप्यूटर/लैपटॉप की स्क्रीन नीले रंग की दिखाई दे रही है. इसको ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ एरर (Blue Screen Of Death Error) बताया जा रहा है.

कई माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स ने इस समस्या के बारे में रिपोर्ट करने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म X (पूर्व में Twitter) का सहारा लिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को ब्लू स्क्रीन एरर दिखाई दे रहा है. उनका कंप्यूटर/लैपटॉप रीस्टार्ट होने की प्रक्रिया से गुजर रहा है.

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, आउटेज (गड़बड़ी) के कारण फ्रंटियर एयरलाइन को अमेरिका में अपनी कुछ फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी.

फ्रंटियर एयरलाइन्स ने X पर लिखा, “हमारे सिस्टम वर्तमान में Microsoft आउटेज (तकनीकी दिक्कत) से प्रभावित हैं. इसका असर अन्य कंपनियों पर भी पड़ रहा है. इस दौरान बुकिंग, चेक-इन और कुछ फ्लाइट्स भी प्रभावित हो सकती है. हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं.”

स्पाइसजेट ने कहा, “हम तकनीकी दिक्कत का सामना कर रहे है जिसके चलते अपडेट देने में समस्या आ रही है. हमारी टीम इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रयासरत है. आपको हुई किसी असुविधा के लिए हमे खेद है. एक बार समस्या का हल हो जाए इसके बाद हम आपको अपडेट करेंगे. आपके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद.”

बता दे कि कम्प्यूटर्स/लैपटॉप्स पर दिखाई दे रही नीली स्क्रीन के कारण कोई काम नहीं हो पा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दफ्तरों में काम रुक गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब तकनीकी गड़बड़ी एक्सपीरियंस की गई. इसका असर कई बड़ी कंपनियों में दिख रहा है. इन कंपनियों के कई कर्मचारियों के लैपटॉप और कंप्यूटर अपने आप बंद हो गए है. इस बीच कई बार कर्मचारियों के कंप्यूटर और लैपटॉप रीस्टार्ट तो हुए लेकिन इसके कुछ देर बाद ही एक बार फिर से शट डाउन हो गए. कई लोगों के लैपटॉप री-स्टार्ट मोड में है.

स्क्रीन पर जो मैसेज लिख कर आ रहा है उसमें लिखा है आपके सिस्टम को रीस्टार्ट करने की जरूरत है. “आपके पीसी में कोई समस्या आ गई है और उसे दोबारा स्टार्ट करने की जरुरत है. हम इस एरर की जानकारी इकठ्ठा कर रहे हैं और फिर इसे दोबारा स्टार्ट करेंगे.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!