यूपी में चुनाव से ठीक पहले पाला बदलने वाले दल-बदलुओं को हुआ भारी नुकसान

Lok Sabha Election
The Hindi Post

लखनऊ | 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जिन लोगों ने आखिरी समय में पार्टी बदली थी, उनके लिए यह चुनाव बुरी खबर लेकर आया है. अधिकांश दल-बदलुओं को हार का सामना करना पड़ा है.

सबसे बड़ा उलटफेर अंबेडकर नगर से रितेश पांडे के साथ हुआ. चुनाव से ऐन पहले बीएसपी सांसद रितेश पांडेय बीजेपी में चले गए थे. वह (रितेश पांडेय) समाजवादी पार्टी के लाली वर्मा से 1.37 लाख वोटों से हार गए है.

बीएसपी से कांग्रेस में आए दानिश अली भी अपनी सीट गंवाने वाले सांसद रहे. दानिश अली अमरोहा सीट पर करीब 30,000 वोटों से हार गए है.

बीएसपी से टिकट नहीं मिलने पर भदोही के सांसद रमेश बिंद आखिरी समय में मिर्जापुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी में चले गए थे. वह 38,000 वोटों से हार गए है.

Ritesh Pandey Danish Ali (1)

बीएसपी से बीजेपी में आए अन्य उम्मीदवारों में सुरेश सिंह, हितेंद्र कुमार, नंद किशोर पुंधीर, सारिका सिंह बघेल, सच्चिदानंद पांडे और राजेंद्र सिंह सोलंकी शामिल हैं. ये सभी चुनाव हार गए है.

जिन लोगों को हार का सामना करना पड़ा उनमें विजेंद्र सिंह बिजनौर (आरएलडी से बीएसपी में गए), आबिद अली (एसपी से बीएसपी में गए) और माजिद अली (आजाद समाज पार्टी से बीएसपी में गए) शामिल हैं.

हालांकि इस बीच पार्टी बदलने के बावजूद दो उम्मीदवार अपनी सीट बचाने में सफल रहे — गाजीपुर से अफजाल अंसारी और श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा. दोनों नेता चुनाव से पहले बीएसपी से एसपी में चले गए थे. अफजाल अंसारी अपनी गाजीपुर सीट बचाने में सफल रहे, जबकि राम शिरोमणि वर्मा ने श्रावस्ती से बीजेपी के साकेत मिश्रा को हरा दिया.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!