मेरठ लोक सभा सीट से जीते भाजपा के अरुण गोविल, टीवी सीरियल रामायण में निभा चुके है भगवान राम का किरदार

Arun Govil (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी.

इस सीट पर जहां भारतीय जनता पार्टी ने टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को टिकट दिया था तो वहीं समाजवादी पार्टी ने सुनीता वर्मा और बीएसपी ने देवव्रत त्यागी को चुनावी मैदान में उतारा था. इस सीट पर कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे.

अरुण गोविल 10,585 वोट से चुनाव जीते है. उन्होंने सपा की उम्मीदवार सुनीता वर्मा को हरा दिया है. पर सुनीता वर्मा बहुत अच्छा चुनाव लड़ी.

जहां अरुण गोविल को 546469 वोट मिले, सुनीता वर्मा ने 535884 हासिल किए. इसलिए जीत का अंतर केवल 10585 वोट का था.

तीसरे नंबर पर देवव्रत त्यागी रहे जिन्हें केवल 87025 वोट मिले.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!