राहुल ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन

Rahul Gandhi files nomaination from Raebareli (1)

Photo Credit: X/Congress

The Hindi Post

राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे है. इसके लिए उन्होंने शुक्रवार को नामांकन किया.

दरअसल, राहुल ने अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से पर्चा भरा.

इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा जीजा रॉबर्ट वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नजर आए.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायबरेली से राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे. राहुल गांधी समेत अन्य नेता भी वहां मौजूद थे. कार्यालय के बाहर सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा.

उत्साह में कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते रहे.

राहुल गांधी वायनाड से भी चुनावी मैदान में है. वायनाड में पहले चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!