रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के फैसले पर क्या बोले वायनाड के लोग?
राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट (उत्तर प्रदेश) से चुनाव लड़ने के फैसले के बाद वायनाड (केरल) के लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है. आपको बता दे कि वायनाड लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को चुनाव हुआ था.
यहां कुछ लोगों ने कहा कि राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने में कुछ भी गलत नहीं है तो वही कुछ लोगों ने कहा कि यह फैसला बिल्कुल गलत है.
वायनाड में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले एक शख्स ने कहा कि राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने के फैसले में कुछ भी गलत नहीं है. एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “अगर राहुल दोनों सीटों से जीतते हैं, तो इस बात की सबसे अधिक संभावना है कि वह वायनाड सीट छोड़ देंगे.”
तीसरे व्यक्ति ने कहा, “अगर वह ऐसा करते है तो यह ठीक नहीं होगा. चलिए देखते है कि क्या होता है?.”
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के अनुभवी नेता पीके कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि रायबरेली से चुनाव लड़ने के राहुल के फैसले में कुछ भी गलत नहीं है.
कुन्हालीकुट्टी ने आगे कहा, “हमने (आईयूएमएल) कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया था कि राहुल गांधी को वायनाड के अलावा एक और सीट से चुनाव लड़ना चाहिए. क्या PM मोदी दो सीटों से चुनाव नहीं लड़े? हमें लगता है कि इस फैसले से INDIA ब्लॉक को बल मिलेगा.”
बता दे कि राहुल ने 2019 का लोकसभा चुनाव वायनाड से लड़ा और जीता था लेकिन वह उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट हार गए थे. अमेठी से स्मृति ईरानी को जीत हासिल हुई थी. इस बार राहुल का वायनाड में सीपीआई की महिला नेता एनी राजा और केरल राज्य के बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन से मुकाबला है.
Reported By: IANS
Edited By: Hindi Post Web Desk
