राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर क्या बोली स्मृति ईरानी?, VIDEO

Smriti Irani (1)
The Hindi Post

अमेठी | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अमेठी (यूपी) से उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा कि हम लोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. अमेठी से गांधी परिवार का न लड़ना, इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपनी हार स्वीकार कर चुकी है.

स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने अमेठी से हार स्वीकार कर ली है.

उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश है तो वह यहां से लड़ते.

स्मृति ईरानी ने कहा, “अमेठी से गांधी परिवार का न लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस ने वोट से पहले ही हार मान ली है. उन्हें लगता है कि जीत सकते तो प्रॉक्सी को चुनाव नहीं लड़ाते.”

आपको बता दे कि राहुल गांधी 2019 में लोक सभा का चुनाव अमेठी से हार गए थे. उन्हें स्मृति ईरानी ने हरा दिया था. इस बार काफी कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ेंगे. लेकिन अंतिम समय में यहां से गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बना दिया गया.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!