इस बॉलर ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में लिए 700 विकेट, यह कारनामा करने वाले वह है दुनिया के पहले तेज गेंदबाज

Hindi Post 2
The Hindi Post

इंग्लैंड के स्पीडस्टार जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उनके टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट पूरे हो गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट के तीसरे दिन (9 मार्च) यह उपलब्धि हासिल की. एंडरसन के नाम से मशहूर जेम्स एंडरसन का विकेट नंबर 700 कुलदीप यादव रहे.

खास बात यह रही कि जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट के एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं. जेम्स एंडरसन का 699 नंबर का विकेट शुभमन गिल थे. 41 साल की उम्र में उन्होंने यह कीर्तिमान हासिल किया. कुलदीप यादव को एंडरसन ने विकेट के पीछे जेम्स फोक्स के हाथों कैच आउट करवाया.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!