क्या युवराज सिंह लड़ेंगे लोक सभा चुनाव?
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (फाइल फोटो | फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने इस बारे में खुद जानकारी दी है कि वह लोक सभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. दरअसल, उनके लोक सभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे. कुछ मीडिया रिपोर्टस में ऐसा दावा किया गया था कि युवराज गुरुदासपुर (पंजाब) से लोक सभा का आगामी चुनाव लड़ेंगे. अब युवराज ने इस बारे में स्थिति साफ कर दी है.
युवराज ने शुक्रवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर स्पष्ट किया कि वह पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले है.
42 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि उनका जुनून लोगों की मदद करना है. उन्होंने ‘यूवीकैन’ फाउंडेशन के माध्यम से लोगों की मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता की बात कही. युवराज सिंह ने ट्वीट किया, “मीडिया रिपोर्ट्स के विपरीत, मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
