मायावती की पार्टी के इस नेता को दी गई Y कैटेगिरी की सुरक्षा
बसपा प्रमुख मायावती (फाइल फोटो | आईएएनएस)
लोक सभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है. जल्द ही लोक सभा चुनावों की तारीखों का भी एलान होने वाला है. ऐसा वक्त पर केंद्र सरकार ने बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद को सुरक्षा प्रदान की है.
मीडिया रिपोर्टस की माने तो आकाश आनंद को Y कैटेगिरी की सुरक्षा दी गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आकाश को यह सुरक्षा दी है.

Y कैटेगिरी की सुरक्षा में कुल 8 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं. जिस व्यक्ति को Y कैटेगिरी की सुरक्षा मिलती है उसके घर पर पांच आर्म्ड स्टैटिक गार्ड तैनात रहते है. साथ ही तीन शिफ्ट में तीन पीएसओ सुरक्षा प्रदान करते हैं.
पर यह सुरक्षा आकाश आनंद को क्यों दी गई है इसके बारे में जानकारी नहीं है.
बता दे कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने पिछले साल दिसंबर में आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था. आकाश ने लंदन के कॉलेज से एमबीए करने के बाद 2017 में राजनीति में एंट्री ली थी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
