देश को किया शर्मसार, 8-10 बदमाशों ने स्पेन की महिला से किया गैंगरेप, पति के साथ आई थी भारत घूमने

Rape 1 (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

दुमका | झारखंड के दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्पेन निवासी एक महिला से शुक्रवार देर रात गैंगरेप किया गया. राज्य पुलिस मुख्यालय के एक आला अफसर ने यह जानकारी दी.

सूत्रों का कहना है कि महिला अपने पति के साथ इंडिया टूर पर आई हुई है. शुक्रवार की रात यह दंपति बाइक पर दुमका होते हुए भागलपुर के लिए निकला. रात करीब 12 बजे वे हंसडीहा बाजार से पहले कुंजी-कुरुमाहाट नामक जगह पर टेंट लगाकर रुके थे. इसी दौरान आठ से दस लोग पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप किया. सूचना है कि पति-पत्नी के साथ मारपीट भी की गई.

महिला को देर रात हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया, जहां दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार भी पहुंचे. तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है. दंपति स्पेन से पाकिस्तान और बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचा था.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!