रेडियो के स्वर्णिम युग की आवाज अमीन सयानी का निधन

Ameen Sayani (2) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

वो आवाज जो दशकों तक रेडियो की आवाज बनी रही अब खामोश हो गई है. अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने कंफर्म किया है.

राजिल सयानी ने कहा कि कल रात एक अस्पताल में मेरे पिता का निधन हो गया.

उनकी मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है.

अमीन सयानी का अंतिम संस्कार कल यानी 22 फरवरी को होगा, क्योंकि आज उनके कुछ रिश्तेदार उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई आने वाले हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!