इस दिग्गज कांग्रेस नेता को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Hindi Post 2
The Hindi Post

कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मंगलवार को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, “शेवेलियर डे ला लीजन डी’ऑनूर”  (Chevalier de la Legion d’Honneur) दिया गया. यह कार्यक्रम फ्रांसीसी दूतावास में हुआ.

फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर ने तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर को सम्मानित किया.

इस सम्मान की घोषणा अगस्त 2022 में की गई थी लेकिन यह अब दिया गया है.

शशि थरूर (फाइल फोटो | आईएएनएस)
शशि थरूर (फाइल फोटो | आईएएनएस)

फ्रांसीसी दूतावास द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सर्वोच्च फ्रांसीसी नागरिक पुरस्कार, शशि थरूर के भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयासों, वैश्विक शांति के प्रति उनके समर्पण और फ्रांस के साथ उनकी दोस्ती के लिए दिया गया है.

थरूर ने शेवेलियर डे ला लीजियन डी’ऑनूर (Chevalier de la Legion d’Honneur) प्राप्त करते हुए आभार व्यक्त किया.

बता दे कि शेवेलियर डे ला लीजन डी’होनूर (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) की स्थापना 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा की गई थी. यह फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!