दिग्गज वकील और पूर्व ASG Fali S Nariman का निधन

Fali S Nariman (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | प्रख्यात संवैधानिक न्यायविद और वरिष्ठ अधिवक्ता फली एस. नरीमन का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे. वह इंदिरा सरकार के समय देश के एडिशन सॉलिसिटर जनरल (ASG) रहे थे.

मई 1972 में उन्हें भारत का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया.

नरीमन को जनवरी 1991 में पद्म भूषण और 2007 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.

नरीमन को नवंबर 1950 में बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील के रूप में नामांकित किया गया था. उन्होंने 70 से अधिक वर्षों तक प्रैक्टिस की. उन्होंने पहले बॉम्बे हाई कोर्ट से अपनी प्रैक्टिस की शुरुआत की थी और बाद में वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे थे.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!