103 साल के स्वतंत्रता सेनानी ने 49 साल की महिला से की तीसरी शादी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. यह निकाह इसलिए अनोखा है क्योंकि इसमें दूल्हे की उम्र 103 और दुल्हन की 49 साल है. दरअसल, इस शादी में दूल्हे की उम्र यह निकाह तो साल 2023 में हुआ था लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
भोपाल के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी हबीब नजर ने 103 साल की उम्र में 49 साल की फिरोज जहां से निकाह किया है. किसी ने रविवार को सोशल मिडिया पर इस कपल का वीडियो वायरल कर दिया. बस फिर क्या था सब तरफ इस निकाह के चर्चे होने लगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हबीब नजर की यह तीसरी शादी है.
वायरल वीडियो में हबीब नजर एक ऑटो में अपनी दुल्हन के साथ निकाह कर वापस अपने घर लौटते दिख रहे हैं. हबीब को लोग बधाइयां देते भी नजर आ रहे हैं. इस पर हबीब उन्हें शुक्रिया कह रहे है.
भोपाल मे ये हज़रत ने 103 साल की उम्र मे निकाह किए है,
इन हज़रत को अकेले पन सताने लगा तो अपने दुख दर्द को बाटने के लिए हज़रत ने सहारा तलाश किया और तीसरा निकाह कर लिया,
अल्लाह खैर बरकत दे आमीन 🤲 🤲 pic.twitter.com/3xe6mRPBHt
— Altmash Raza Khan IMC 🇮🇳 (@mhazahn1) January 29, 2024
रिपोर्ट्स के अनुसार, हबीब नजर का पहला निकाह नासिक में हुआ था. दूसरा निकाह लखनऊ में हुआ था. कुछ समय पहले दूसरी पत्नी के इंतकाल के बाद हबीब को अकेलापन सताने लगा. इस पर उन्होंने निकाह करने का फैसला किया.
इधर फिरोज जहां भी अकेली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके भी पति का इंतेकाल हो गया था. फिरोज के मुताबिक वो इस निकाह के इसलिए मान गईं क्योंकि हबीब का ध्यान रखने के लिए कोई नहीं था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
