‘प्राण प्रतिष्ठा’ का जश्न मना रहे युवाओं पर पथराव, पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली, सुरक्षा बढ़ाई गई

Stone Pelting (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

बेंगलुरु | कर्नाटक पुलिस ने बेलगावी शहर में दो समूहों के बीच पथराव की घटना के बाद मंगलवार को सुरक्षा बढ़ा दी.

घटना बाजार थाने की सीमा के भीतर हुई है. पुलिस के मुताबिक, युवाओं के एक समूह ने सोमवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए रैली निकाली. अचानक युवकों पर पत्थरों से हमला हो गया.

रैली निकाल रहे युवकों ने भी हमले का जवाब दिया. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया.

पुलिस की कार्रवाई के बाद पथराव करने वाले समूह तितर-बितर हो गए.

बाजार पुलिस पथराव में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है.

एहतियात के तौर पर, पुलिस ने संवेदनशील जगहों पर कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) की दो प्लाटूनों की तैनाती की हैं. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!