पहले युवक को चाकू से गोद डाला फिर बाइक से बांध कर घसीटा, युवक के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल

Noida Crime Jan 21 (1)
The Hindi Post

नोएडा | नोएडा में एक युवक को चाकू मारकर घायल करने के बाद बाइक से बांध कर घसीटने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

यह मामला नोएडा के थाना सेक्टर-49 इलाके के बरौला का है. इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दोनों बदमाश युवक जिसका नाम मेहंदी हसन है को बाइक से बांधकर घसीटते दिखाई दे रहे हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बीती रात को ग्राम बरौला में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल करने के आरोप में अनुज और नितिन को गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस उस चाकू को बरामद करने में लग गई जिससे अपराध को अंजाम दिया गया था. पुलिस इस दौरान, बदमाशों को अपने साथ ले गई थी. दोनों बदमाशों ने पुलिस की पिस्टल छीन कर भागने का प्रयास किया. पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद दोनों को गोली लग गई. फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

अनुज एवं नितिन के द्वारा कल मेहंदी हसन नामक व्यक्ति को चाकू मारा गया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी. फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है.

हिन्दी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!