ड्राइवर को झपकी आने से बस पलटी, बस में लगी आग, महिला जिंदा जली

Telangana (2) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

हैदराबाद | तेलंगाना के जोगुलंबा गडवाल जिले में शनिवार तड़के एक निजी बस में आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई और चार अन्य यात्री घायल हो गए.

यह घटना हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एर्रावल्ली चौराहे के पास देर रात करीब 2.30 बजे हुई.

हैदराबाद से चित्तूर जा रही एक निजी ट्रैवल कंपनी की वोल्वो बस पलट गई और उसमें आग लग गई. बस में 40-50 यात्री सवार थे. लगभग सभी यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूद गए, लेकिन एक महिला आग की लपटों में घिर गई और जल गई.

हादसे में चार अन्य यात्री घायल हो गए. उनमें से तीन को गडवाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चौथे को हैदराबाद भेज दिया दिया गया है.

सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है. पुलिस को संदेह है कि ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई जिसके कारण यह दुर्घटना हुई.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!