अभिनेता और उनकी दो बेटियों की प्लेन क्रैश में मौत, विमान जा गिरा सागर में

Hollywood actor Christian Oliver And His Daughters Die In Plane Crash
The Hindi Post

हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है. अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिश्चियन ओलिवर का विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद कैरेबियन सागर में जा गिरा. यह हादसा चार जनवरी को हुआ.

क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी बेटियों की मौत की पुष्टि रॉयल सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस पुलिस फोर्स ने कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के बाद मछुआरे, गोताखोर और तटरक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से चार शव बरामद किए गए. मृतकों की पहचान 51 वर्षीय ओलिवर, उनकी दो बेटियां मदिता (10 वर्ष), एनिक (12 वर्ष) और पायलट रॉबर्ट सैक्स के रूप में हुई है.

अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर (फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया)
अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर (फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया)

क्रिश्चियन ओलिवर की पत्नी जेसिका क्लेप्सर ने एक बयान में कहा, “हमारी बेटियां, मदिता (12) और एनिक (10), अपने पिता क्रिश्चियन के साथ जब कैरेबियन में छुट्टियां मनाकर लौट रही थी, तब वे जिस सिंगल इंजन विमान में यात्रा कर रहे थे, वह समुद्र में जा गिरा. विमान के इंजन में खराबी आ गई थी. दुर्भाग्य से, इस छोटे विमान में सवार सभी चार यात्रियों की मृत्यु हो गई.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!