अब इस दिग्गज नेता को ED ने किया गिरफ्तार

ED (2)

Photo: IANS

The Hindi Post

कोलकाता | पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शंकर आध्या को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तार शुक्रवार देर रात को हुई. शंकर आध्या को उत्तरी 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया. ED के अधिकारियों ने उनके आवास से 4.5 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी भी बरामद की है.

आध्या, जो उत्तरी 24 परगना जिले में बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष भी हैं, को कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में साल्ट लेक स्थित ED कार्यालय में लाया गया.

 ED द्वारा गिरफ्तार किए गए TMC नेता शंकर अध्या (फोटो: आईएएनएस)

ED द्वारा गिरफ्तार किए गए TMC नेता शंकर अध्या (फोटो: आईएएनएस)

उन्हें पहले मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा और फिर शनिवार दोपहर को कोलकाता में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा. यहां ED के वकील उनकी हिरासत की मांग करेंगे.

राशन वितरण मामले में ED द्वारा यह तीसरी गिरफ्तारी है. पहले कोलकाता के रहने वाले व्यवसायी बकीबुर रहमान को और फिर पश्चिम बंगाल के वर्तमान वन मंत्री और पूर्व राज्य खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार किया गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!