चोरी करके चलती ट्रेन से भाग रहा था चोर, लोगों ने पकड़ा तो लटक गया खिड़की से, 2KM तक लटका रहा, Video
बिहार के बेगूसराय जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. दरअसल, हुआ यूं कि एक युवक चलती ट्रेन में चोरी करके भाग रहा था. वो ट्रेन से उतरने की कोशिश में था. पर सफल नहीं हुआ. इसी दौरान, यात्रियों ने उसे पकड़ लिया. चोर कोच की खिड़की से लटक गया था.
जब चोर खिड़की पर लटका हुआ था तब यात्रियों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से चोर खिड़की से लटका हुआ है, जबकि कुछ लोगों ने उसे पकड़ रखा है ताकि वह चलती ट्रेन से गिर न जाए.
यह मामला 30 अगस्त 2023 का बताया जा रहा है. यात्रियों का कहना है कि कटिहार से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन (नंबर 05263) में सवार एक चोर महिला यात्री का बैग लेकर भागने लगा. वह अपनी जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन की खिड़की से लटक गया. इस समय, यात्रियों ने उसे मजबूती से पकड़ लिया क्योंकि ट्रेन तेज गति से चल रही थी.
Bihar News: Thief Hangs Outside Window Of Speeding Train In Begusarai. The Person Was Allegedly Escaping After Stealing a Woman’s Purse In The train. #MyIndia pic.twitter.com/kLKmanKGdg
— Fast Mail (@fastmailnews) September 3, 2023
इसके बाद चोर जोर जोर से रोने लगा और छोड़ देने की गुहार लगाने लगा. यात्रियों ने उसका हाथ खिड़की के अंदर खींचकर पकड़ा ताकि वो गिरे नहीं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि चोर दो किलोमीटर तक ऐसे ही लटका रहा और अगला स्टेशन आने पर वो प्लेटफार्म पर उतरा तो यात्रियों ने उसे घेर लिया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
