देश के सबसे महंगे वकीलों में शुमार हरीश साल्वे ने 68 की उम्र में की तीसरी शादी

Harish Salve marries for the third time (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में तीसरी बार शादी की है. इससे पहले उन्होंने साल 2020 में कैरोलिन ब्रोसार्ड से शादी की थी.

इस बार उन्होंने लंदन में ट्रिना नाम की महिला से ब्याह रचाया है.

साल्वे ने लंदन में विवाह समारोह का आयोजन करते हुए ये शादी की जिसमें नीता अंबानी, ललित मोदी, उज्ज्वला राउत समेत कई हस्तियां शामिल हुई. बता दें कि हाल ही में साल्वे को केंद्र सरकार ने वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य के रूप में चुना है.

इससे पहले हरीश साल्वे ने साल 2020 में कैरोलिन ब्रोसार्ड से शादी की थी. इसी साल साल्वे ने अपनी पहली पत्नी मीनाक्षी साल्वे को तलाक दे दिया था.

हरीश साल्वे और मीनाक्षी की दो बेटियां भी हैं, जिनमें बड़ी बेटी का नाम साक्षी है और छोटी बेटी का नाम सानिया है.

हरीश साल्वे देश के टॉप वकीलों में गिने जाते हैं. वह मुकेश अंबानी, रतन टाटा और अन्य बड़ी हस्तियों के केस लड़ चुके हैं.

उन्होंने भारत की ओर से कुलभूषण जाधव का केस लड़ा था और इसके लिए उन्होंने सिर्फ एक रुपया लिया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!