सूर्य के रहस्यों को समझने के लिए ISRO अब लांच करेगा Aditya-L1 मिशन, तारीख का हुआ एलान

Sun Mission Depositphotos_369447052_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: Deposit Photos)

The Hindi Post

चांद के दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 उतार लेने के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि ISRO सूरज का अध्ययन करेगा. इसके लिए ISRO दो सितंबर को सूर्य मिशन का प्रक्षेपण करेगा.

2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे ISRO श्रीहरिकोटा से आदित्य-L1 को लॉन्च करेगा.

ISRO ने बताया कि आदित्य-L1 मिशन सूर्य के रहस्यों को उजागर करने वाला पहला भारतीय अंतरिक्ष आधारित वेधशाला श्रेणी का सौर मिशन है.

सूर्य पृथ्वी से 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर है. ISRO ने बताया कि सूर्य पृथ्वी से चंद्रमा की तुलना में लगभग चार गुना अधिक दूर है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!