चांद की सतह पर रोवर ‘प्रज्ञान’ के रास्ते में आया गड्ढा, बदलना पड़ा रास्ता

Crater on Moon 2 (1)

चांद की सतह की तस्वीर - Photo Credit: ISRO/X (Twitter)

The Hindi Post

चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद से रोवर ‘प्रज्ञान’ रोज नए अपडेट ISRO को भेज रहा है. ISRO के माध्यम से ही पूरी दुनिया को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बारे में नई जानकारियां मिल रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश है.

कल (27 सितंबर) हमें पता चला था कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कितना तापमान रहता है. चांद की सतह पर जहां 50 डिग्री सेल्सियस तापमान था वही सतह से 80 mm की गहराई में तापमान माइनस 10 था. यानि वहां तापमान में काफी वेरिएशन है.

अब ISRO ने बताया है कि 27 अगस्त, 2023 को रोवर को अपने स्थान से तीन मीटर आगे, चार मीटर व्यास का एक गड्ढा मिला था. इसके बाद रोवर को वापस लौटने का निर्देश दिया गया. यह अब सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.

इस गड्ढे की फोटो भी ISRO ने जारी की है.

Photo Credit: ISRO/X (Twitter)
Photo Credit: ISRO/X (Twitter)

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!