एशिया कप के लिए टीम इंडिया हुआ एलान

Team India Cricket (1)

File Photo Via Social Media

The Hindi Post

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है. एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है. इसलिए टीम का चुनाव कर लिया गया है.

17 खिलाड़ियों की टीम चुनी गई है और संजू सैमसन बैकअप विकेटकीपर (18वें खिलाड़ी) होंगे. रोहित शर्मा कप्तान तो हार्दिक पंड्या को उपकप्तान बनाया गया है. युजवेंद्र चहल को टीम से बाहर कर दिया गया है.

टीम इस प्रकार है –

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

बता दे कि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है. दोनों पिछले काफी समय से चोट की वजह से बाहर थे.

वहीं, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा भी वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं. यह दोनों भी चोटिल थे. तिलक वर्मा टीम में नया चेहरा होंगे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!